फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बजरंग दल नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस ने किया पैदल मार्च

Tue, 12 May 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। ग्राम बाल्लू में बजरंग दल के जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राजकुमार ने घर में घुसकर हमला करने के आरोपितों पर मामूली धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए इससे क्षुब्ध होकर आत्मदाह करने की चेतावनी दे दी। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंच पीड़ित से बात करते हुए गांव में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

बता दें कि राजकुमार पर नौ मई को कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों में दो का शांति भंग में चालान कर दिया था। इसे लेकर राजकुमार क्षुब्ध हो गया। उसका आरोप है कि उसे बताया गया था कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबकि पुलिस ने मामले में लीपापोती कर दी। सोमवार देर शाम राजकुमार ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि कि पुलिस प्रशासन दोषियों को बचाने का प्रयास करेगा तो वह परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगा। इस चेतावनी के बाद भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा। तीतरों थानाध्यक्ष ने पीड़ित से बात की। उसका कहना है कि भाजपा सरकार में भी गोकशी में शामिल लोग बेखौफ उनके घर में घुसकर हमला कर रहे है तथा प्रशासन उन पर सख्त कार्रवाई करने से बच रहा है। इससे उसका परिवार भयभीत है। इस पर थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी परंतु आत्मदाह करने की धमकी से उनके कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पुलिस फोर्स ने गांव पैदल गश्त करके लोगों से शांति व्यवस्था बनाने के साथ ही कड़ी कारवाई की चेतावनी दी।
उधर पुलिस ने बताया कि मामले में हमलावरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही यदि किसी भी पक्ष ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें