फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 5 घंटे बंद रहेगी मंडी क्षेत्र की बिजली

Mon, 10 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी समिति क्षेत्र स्थित विद्युत उप केंद्र से जुड़ी कॉलोनियों में आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी वजह 33 केवी लाइन पर काम होना बताया गया है। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील की है। 
विज्ञापन


 अधिशासी अभियंता योगेश कुमार कौशिक ने बताया कि उप केंद्र पर आ रही 33 केवी की लाइन जंगलों के बीच से गुजर रही है। पिछले दिनों आई बारिश और तूफान में अनेक टहनियां लाइन पर झुक गई हैं। 
 इसकी वजह से आपूर्ति में तकनीकी समस्या आ रही है। आपूर्ति को निर्बाध रखने के लिए लाइन से टहनियों का हटाया जाना जरूरी है। यह काम सोमवार को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इस अंतराल में पांच घंटे आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इसके बाद आपूर्ति सुचारु रूप से चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें