फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़गांव-सिसौनी मार्ग : गड्ढों में है सड़क

विज्ञापन
बड़गांव में खस्ताहाल पड़ा सिसौनी मार्ग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव। बड़गांव से सिसौनी मार्ग पूरी तरह बदहाल हो गया है। सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि अब गड्ढों में सड़क है। मार्ग जर्जर होने के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई वर्षों से मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। इस पर सफर मुश्किल हो गया है। यह तीन किलोमीटर लंबा मार्ग बड़गांव, सिसौना जमालपुर, सिसौनी, चिराऊ और बहेड़ा आदि गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन

सिसौनी गांव के पूर्व प्रधान सतपाल सिंह और बहेड़ा के पूर्व प्रधान संजू राणा का कहना है कि जर्जर मार्ग पर हादसे बढ़ गए हैं। जर्जर मार्ग पर गन्ने की ढुलाई मुसीबत बन गई है। वहीं चिराऊ के पूर्व प्रधान अमर सिंह और सिसौना जमालपुर के धीर सिंह का कहना है कि छह साल से मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण मार्ग बद से बदतर हो गया है। सड़क खराब होने के कारण मार्ग पर आए दिन वाहन पलट जाते हैं। कई बार मार्ग की मरम्मत की मांग उठाई जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उधर देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह का कहना है कि इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शीघ्र ही मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
बड़गांव से मल्हीपुर सहारनपुर को जोड़ने वाले तीन किमी मार्ग की हालत बेहद खस्ताहाल हो गई है। विभाग द्वारा लगभग दो माह पहले सड़क में बने गड्ढे भरकर आधा अधूरा कार्य निपटा दिया गया था। बचा मार्ग कई जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है तो कई जगह सड़क टूट फूट कर रोड़ी बिखर चुकी है। गत शनिवार को थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे डीएम एसएसपी के सामने भी भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री बिक्रम सिंह पुंडीर ने शेष बचे सहारनपुर मल्हीपुर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की थी जिस पर डीएम ने जल्द ही मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें