फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा बना खराब नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय जाने पर अभी रोक है। ऐसे में शासन ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने को कहा है। सीबीएसई में भी ऑनलाइन ही पठन-पाठन किया जा रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई से अकेले यूपी बोर्ड के करीब एक लाख 15 हजार विद्यार्थी जुड़े हैं, जबकि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों की संख्या लगभग 30 हजार है। देहात क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के सामने खराब नेटवर्क की समस्या आ रही है। जिसकी वजह से ठीक से पढ़ाई नहीं हो रही है। नेटवर्क की समस्या से परेशान कुछ छात्र-छात्राओं से बात की गई तो उन्होंने अपनी पीड़ा को साझा किया। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

छात्रों की बात
- गांव बेहड़ा संदलसिंह निवासी छात्र स्वतंत्र पुंडीर आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं के छात्र हैं। इनका कहना है कि ग्रामीण परिवेश में मोबाइल में नेटवर्क ठीक नहीं है। जिसकी वजह से ऑनलाइन पढ़ाई में समस्या आती है।
- गांव समसपुर निवासी छात्रा अंशिका गर्ग लीलावती पब्लिक स्कूल फतेहपुर कलां की कक्षा नौ की छात्रा है। इन्होंने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल टावर कम हैं। जिसकी वजह से नेटवर्क ही नहीं आते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई में समस्या रहती है।
विज्ञापन

- गांव चकवाली निवासी छात्र चौ. गालिब गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान के 12वीं के छात्र हैं। इनका कहना है कि नेटवर्क सही न होने के कारण मोबाइल स्क्रीन पर पिक्चर साफ नहीं आती है। आवाज भी कटती है, जिससे चीजों को समझने में परेशानी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें