फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल हो चुकी सड़क पर चलना हुआ दुश्वार

विज्ञापन
चिलकाना रोड पर गांव हलालपुर के पास टूटी सड़क। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बदहाल हो चुकी सड़क पर चलना हुआ दुश्वार
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। सहारनपुर-चिलकाना मार्ग की दमकड़ी से लेकर हलालपुर तक सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इस मार्ग पर वाहन तो क्या पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। दैनिक यात्रियों ने जिला प्रशासन से टूटी पड़ी सड़क को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

साइफन से लेकर गांव हलालपुर तक दो माह पहले सड़क का पुनर्निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने दो किमी सड़क बनाकर कार्य रोक दिया था। गांव हलालपुर के पास सड़क इस कदर टूट चुकी है कि इसमें एक से दो फुट तक गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में पानी भरा रहता है। गड्ढों में पानी भरे पानी से लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इतना ही नहीं चिलकाना से शाहजहांपुर, पचंकुआ से टोडरपुर जाने वाली सड़क तथा धौलाहेड़ी से नारायणपुर जाने वाली सड़क की हालत भी अत्यधिक खराब है। इन सड़कों में भी गहरे गड्ढे बने हैं, जिनके कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सहारनपुर-चिलकाना बस यूनियन के प्रवक्ता यूसुफ कुरैशी ने लोक निर्माण विभाग से क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। उधर एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के बारे में पहले भी लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया था, लेकिन विभाग ने अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया है। एक बार फिर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें