फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अतारउर्रहमान वजदी का निधन

Sat, 29 Jun 2024 02:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

 बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अतारउर्रहमान वजदी का आज निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। देहरादून के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
मौलाना अतारउर्रहमान वजदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अतारउर्रहमान वजदी (88) का शनिवार की सुबह इंतकाल हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। एक सप्ताह से देहरादून के एक अस्पताल में दाखिल थे। जहां उन्होंने सुबह सात बजे अंतिम सांस ली। इसका पता लगते ही जनप्रतिनिधियों और मुस्लिम धर्म गुरुओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


ढोली खाल निवासी अताउर्रहमान वजदी बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष थे। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। गंभीर हालत देखते हुए उन्हे देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इंतकाल हो गया।

यह भी पढ़ें: कातिल पति का कबूलनामा: बदचलन हो गई थी पत्नी... मार दिया, लाश के किए थे चार टुकड़े; खाैफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके शव को ढोली खाल स्थित उनके आवास पर लाया गया। शाम जनाजे की नमाज के बाद  कुतबुशेर कब्रिस्तान में सपुर्देखाक किया जाएगा। अताउर्रहमान वजदी ने बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर पिछले कई वर्षों तक मुहीम चलाई थी।

उनके निधन पर सांसद इमरान मसूद, शहर काजी नदीम अख्तर, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान,  जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, शेरशाह आजम, अरशद कुरैशी, शब्बीर साद ने दुख जाहिर किया है। सभी ने कहा कि मौलाना अतारउर्रहमान वजदी के निधन से भारी क्षति हुई है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें