फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन रुकेंगे बाबा गुरिंदर, डेरे की सिक्योरिटी ने संभाली कमान

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से बसों से सत्संग स्थल पर जाते अनुयायी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दो दिन रुकेंगे बाबा गुरिंदर, डेरे की सिक्योरिटी ने संभाली कमान
विज्ञापन

सहारनपुर। राधा-स्वामी सत्संग के मेजर सेंटर पिलखनी में अनुयायी पहुंचने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही व्यास डेरे की सिक्योरिटी ने मेजर सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली। राधा-स्वामी सत्संग व्यास प्रमुख बाबा सरदार गुरिंदर महाराज तीन मार्च को सहारनपुर पहुंचेेंगे, जो छह मार्च को वापस जाएंगे। इस कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक अनुयायी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर पर चार और पांच मार्च को होने वाले सत्संग के लिए तीन मार्च को बाबा सरदार गुरिंदर सिंह महाराज आएंगे। बाबा संगत को दर्शन देंगे। बाबा तीन दिन यहां रुकेंगे। रविवार से मेजर सेंटर में अनुयायी पहुंचने शुरू हो गए हैं। ट्रेनों और बसों के जरिए लोग पहुंचे रहे हैं। डेरा प्रबंधन द्वारा भी वाहनों की व्यवस्था की गई है, जो रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से लोगों को मेजर सेंटर पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही डेरे की सिक्योरिटी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। जिले में बड़ी संख्या में सेवादार यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने में लग गए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी। इसके तहत तीन मार्च की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्ट होगा।

राधा स्वामी सत्संग व्यास के पिलखनी स्थित सेंटर पर चेकिंग करते डेरे के सुरक्षाकर्मी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें