फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में विजेता बनी बीए अंतिम वर्ष की ए टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित हो रहे वार्षिक खेलों के क्रम में सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में बीए द्वितीय वर्ष की टीम को हराकर बीए अंतिम वर्ष की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. रीता बोरा ने टॉस उछालकर कराया। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में ओपन टीम ए ने बीए द्वितीय वर्ष की बी टीम को 19-17 के अंतर से तथा बीए अंतिम वर्ष की ए टीम ने बीए प्रथम वर्ष की ए टीम को 29-10 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह तीसरे मैच में बीए द्वितीय वर्ष की ए टीम ने बीए अंतिम वर्ष की बी टीम को 40-10 के अंतर से तथा चौथे मैच में बीए प्रथम वर्ष की बी टीम ने ओपन टीम बी को 37-27 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल मैच में बीए अंतिम वर्ष की ए टीम ने ओपन टीम ए को 41-17 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुुकाबले में बीए अंतिम वर्ष की टीम ने बीए प्रथम वर्ष की बी टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में बीए अंतिम वर्ष की ए टीम ने बीए द्वितीय वर्ष की ए टीम को 48-37 के अंतर से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की बी टीम रही। निर्णायकों में खेल परिषद की सचिव डॉ. रीता बोरा, निधि सैनी, कुमारी शिखा शामिल रही। प्रतियोगिता के दौरान महिला महाविद्यालय बस्ती की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता द्विवेदी, मुन्नालाल कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर पंकज छाबड़ा, क्रीड़ा समिति की सदस्य आशा पांडेय, डॉ. जया, डॉ. गुंजन त्रिपाठी, ज्योति यादव, पूजा देशवाल, ललिता, शिवा नाज आदि मौजूद रहीं।

मुन्ना लाल डिग्री में आयोजित कबड्डी प्रमियोगिता में खेलती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें