फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठ केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बीएड की प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को होगी। परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन पर चार हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय करा रहा है। पहले प्रवेश परीक्षा 29 जुलाई को होनी थी, मगर अब तिथि बदलकर नौ अगस्त 2020 कर दी गई है। परीक्षा के संबंध में अन्य जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई हैं, मगर परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी, जिसके लिए केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। केंद्रों से 200 मीटर के दायरे में कोई साइबर कैफे या फोटो कापी की दुकान नहीं खुलेगी। मोबाइल सेट समेत तमाम प्रतिबंधित चीजों को केंद्र के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। प्रत्येक सेंटर पर 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

इन कॉलेजों को बनाया केंद्र
-जेवी जैन कॉलेज आवास विकास सहारनपुर।
-महाराज सिंह कॉलेज चकराता रोड सहारनपुर।
-एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड सहारनपुर।
-बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड सहारनपुर।
-जेवी जैन इंटर कॉलेज पुराना कलसिया रोड सहारनपुर।
-एसएएम इंटर कॉलेज घंटाघर सहारनपुर।
-गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज गांधी पार्क सहारनपुर।
-गुरु नानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें