फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने भी भाजपा छोड़ी

विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किया गय ट्वीट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने भी भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। बृहस्पतिवार को वो भी भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो गए। डॉ. धर्म सिंह सैनी के नकुड़ विधानसभा सीट से ही सपा के टिकट पर लड़ने की संभावना है। इस राजनीतिक घटनाक्रम से जनपद में भाजपा और सपा में हलचल मची है।
विज्ञापन

जनपद की नकुड़ विधानसभा सीट से विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी भी स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी माने जाते हैं। तीन दिन पहले 11 जनवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में शामिल होने पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि डॉ. धर्म सिंह सैनी भी सपा में शामिल होंगे। हालांकि तब उन्होंने सपा में शामिल होने का खंडन किया था। कई दिनों से वो लखनऊ में ही हैं। अटकलें सही साबित हुईं और बृहस्पतिवार को डॉ. धर्म सिंह सैनी सपा में शामिल हो गए। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने सरकार की ओर से मिले सरकारी आवास और सिक्योरिटी को वापस कर दिया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर भी जारी करा दिया। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और सपा में शामिल हो गए। उनके सपा में शामिल होने की जानकारी से जनपद में भाजपा और सपा में हलचल तेज हो गई है। सपा में आने के बाद भी उनकी दावेदारी नकुड़ सीट से मानी जा रही है।
अमित शाह के मनाने पर भी नहीं माने
सहारनपुर। विधायकों के भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल होने पर भाजपा हाई कमान डैमेज कंट्रोल में जुटा है। भाजपा नेता अमित शाह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी डॉ. धर्म सिंह सैनी से बात कर उन्हें पूरा सम्मान देने की बात कही थी। इसके बाद ही 11 जनवरी की शाम को डॉ धर्म सिंह ने बयान जारी कर कहा था कि मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगा, लेकिन उन्होंने भाजपा नेताओं की बात नहीं मानी।
विज्ञापन

डॉ. धर्म सिंह के साथ अखिलेश ने फोटो ट्वीट की
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. धर्म सिंह सैनी के सपा में शामिल होने के बाद उनके साथ ट्विटर पर फोटो ट्वीट की है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि सामाजिक न्याय के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से सबका मेल-मिलाप कराने वाली हमारी सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति को और भी बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
2017 में चुनाव से पहले हुए थे भाजपा में शामिल
सहारनपुर। डॉ धर्म सिंह सैनी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही बसपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें नकुड़ विधानसभा सीट चुनाव लड़वाया और जीतने पर उन्हें योगी मंत्रिमंडल में आयुष मंत्री बनाया। अब 2022 के चुनाव से पहले वो भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो गए।
चार बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं सैनी
सहारनपुर। जनपद के गांव सोना निवासी आयुर्वेद चिकित्सक धर्म सिंह सैनी ने एक ही सीट से लगातार चार बार विधायक बनने का भी रिकार्ड बनाया है। वो बसपा से पहली बार 2002 में सरसावा (अब नकुड़) विधानसभा सीट से विधायक बने थे। 2007 के विधानसभा चुनाव में भी वो सरसावा सीट से लगातार दूसरी बार जीते। तब बसपा की मायावती सरकार में उन्हें बेसिक शिक्षा मंत्री बनाया गया था। परिसीमन के बाद 2012 के चुनाव में वो नकुड़ विधानसभा सीट से बसपा से तीसरी बार विधायक बने। 2017 के चुुनाव में वो भाजपा के टिकट से चुनाव लड़े और लगातार चौथी बार एमएलए बने। योगी सरकार में उन्हें आयुष मंत्री बनाया गया।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ डा धर्मसिंह सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें