संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। कई स्थानों पर गोष्ठियां भी आयोजित हुईं। स्कूलों में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद बच्चों को संविधान की जानकारी दी गई। कचहरी परिसर और अन्य संस्थाओं में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली गई। रैली जनकनगर से बाजोरिया रोड, देहरादून चौक, सपना टाकिज से होते हुए वापस पहुंची। प्रबंधक राजकुमार ने छात्राओं को संविधान के बारे में बताया। रैली में मंजू शर्मा, रुकसाना, मीनाक्षी, कमलेश, अलका, नीना चौहान, भारती मौर्य, नीलम, संतोष, निधि, शालू, अंजू बाला, शाहीन, अक्शा, रुबीना, बुशरा, नेहा, आफरीन, अर्शी, अरीबा आदि का सहयोग रहा।
बामसेफ की जिला यूनिट ने विचार गोष्ठी आयोजित की। मुख्य वक्ता संजय तेगवाल और शिक्षक नेता बृजपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सहीराम आर्य, नरेश कुमार लांबा, इशरत हुसैन, सीताराम सहगल, डा. ओमपाल सिंह, देशराज सिंह, अमरीक सिंह, सुरेश कुमार, रतन सिंह, डा. गीताराम, डा. रामानंद, डॉ. अरविंद कुमार आदि थे।
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान राकेश सहल, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, सत्येंद्र तोमर, प्रदीप गोयल, दीपक सैनी, सतीश जग्गा, इंद्रपाल सिंह, सोनवीर सिंह आदि थे। दीपांशु लॉ कॉलेज में भी विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधि दिवस मनाया गया। प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन बिजेंद्र पांडेय ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ था, जिसे प्रथम राष्टपति डा. राजेंद्र प्रसाद और डा. भीमराव अंबेडकर ने एसेंबली के समक्ष पेश किया था। सतीश कुमार चौधरी, महेश बत्रा, मंसूर हुसैन, नासिर हैदर जैदी, रणदीप सिंह पुंडीर ने भी विचार व्यक्त किए।