फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर दिल की बीमारी, कैंसर, पैरालायसिस से बचे

विज्ञापन
डा संजीव मिगलानी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रक्तदान कर मनुष्य ना केवल अन्य लोगों की जिंदगी बचाता है, बल्कि खुद को भी कई गंभीर बीमारियों से बचता है। चिकित्सक इस बात पर एकमत हैं कि नियमित रूप से रक्तदान करने से खून का गाढ़ापन कम होता है, जिससे दिल का दौरा, कैंसर, पैरालायसिस और रक्तचाप की बीमारियां आने का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि लोग रक्तदान करने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि रक्तदान करने से उनके शरीर में कमजोरी आ जाएगी। उनकी यह मानसिकता पूरी तरह निराधार है। उनका कहना है कि रक्तदान करने के बाद 24 घंटे से तीन दिन के भीतर नया खून बन जाता है। उनका कहना है कि 18 से 60 वर्ष की आयु और 45 किलोग्राम से अधिक वजन के स्वस्थ लोग ही रक्तदान करें। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से खून का गाढ़ापन कम होता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। रक्तदान के बाद शरीर में नया खून बनने पर शरीर में चुस्ती आती है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में नियमित रूप से रक्तदान कर सकता है। ऐसे में रक्तदान करने से पीछे ना हटें।
रक्तदान कर बचाए चार लोगों की जान
रक्तदान में एक व्यक्ति से 350 मिलीलीटर खून लिया जाता है। एक व्यक्ति के द्वारा किए गए 350 मिलीलीटर रक्त दान से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। क्योंकि एक यूनिट रक्त में प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, आरबीसी और डब्ल्यूबीसी होता है। जो अलग-अलग मरीजों को जरूरत के हिसाब से अलग कर दिया जाता है।
विज्ञापन

रक्तदाता के लिए सलाह
- रक्तदान से पहले अच्छी नींद लें।
- रक्तदान से एक दिन पहले शराब ना पिएं।
- रक्तदान से दो दिन पहले हरी पत्तेदार सब्जियां और अनार आदि खाएं।
- रक्तदान के दिन रक्तदान से पहले धूम्रपान ना करें।
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर कल
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति निर्धारित समय से पहुंचकर रक्तदान कर सकता है।
समाज के प्रति अपने दायित्वों को लेकर अमर उजाला शुरू से ही सजग रहा है। प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करने के साथ ही मेधावियों को छात्रवृत्ति सहित अनेक कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी क्रम में 14 जून को फिर से अमर उजाला रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। शिविर में फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट अमर उजाला का सहयोगी रहेगा। शिविर सुबह नौ बजे शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा। ऐसे में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति शिविर में पहुंचकर मानवता के लिए रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के संस्थापक इंजीनियर तरुण प्रकाश भोला का कहना है कि अमर उजाला अपने सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभा रहा है। अमर उजाला के साथ जुड़कर काम करना अच्छा लगता है। गदीप कुमार

डा अनिल वोहरा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें