फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणों पर कडी कार्रवाई करे प्राधिकरण: मंडलायुक्त

विज्ञापन
कैम्प कार्यालय में सहरनपुर विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक लेते कमिश्नर एवी राजमौलि - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि महानगर का सुनियोजित विकास किया जाए। इसके लिए अनधिकृत निर्माण कार्यों पर पैनी नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि जिन अभियंताओं के क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण कार्य होते हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने विकास प्राधिकरण अपना लैंड बैंक विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना किसी औचित्य के किसी भी पटल पर कोई पत्रावली लंबित नहीं रहनी चाहिए। यदि किसी भी पटल पर कोई दलाल या बिना कार्य के व्यक्ति बैठा मिला तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने उन्होंने उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि वे आय वृद्धि के लिए कारगर कदम उठाएं। जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। अनधिकृत रूप से विकसित कॉलोनियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आवासीय और व्यावसायिक मानचित्रों को पास करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी प्राधिकरण के आवंटियों और अन्य लोगों की समस्याओं की नियमित रूप सुनवाई करें। अगर किसी पटल पर कोई भी बाहरी व्यक्ति कार्य में हस्तक्षेप करता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान को यथाशीघ्र अंतिम रूप दिया जाए। व्यवसायिक कार्य करने वालों से नियमानुसार राजस्व वसूला जाए। सहारनपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य एवं भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने मास्टर प्लान में आने वाली कमियों की जांच कराने की मांग की। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि विकास प्राधिकरण का अब नया मास्टर प्लान बन रहा है। उसमें प्राधिकरण की सारी समस्याएं रखी हैं। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, अपर आयुक्त (प्रशासन) डीपी सिंह, विशेष कार्याधिकारी एवं ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नकुड़ हिमांशु नागपाल, अधिशासी अभियंता अतुल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें