फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अवैध कॉलोनियों पर चली प्राधिकरण की जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोन तीन और जोन चार में अवैध रूप से काटी जा रही हैं कॉलोनियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर के जोन तीन और चार में अवैध रूप से करीब 100 बीघा भमि पर काटी जा रही अलग अलग चार कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण की जेसीबी चली। कॉलोनियों में हुए सड़क निर्माण और प्लॉटों की नीव भरने के कार्यों को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जोन तीन में बेहट रोड़ पर मदरसे के सामने एक व्यक्ति के द्वारा 27 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है, जिसमें हुए निर्माणों को ध्वस्त कराया गया है। जनता रोड़ पर गांव चक सैद रजा, वीनू विहार कॉलोनी में दो लोगों के द्वारा करीब 40 बीघा भूमि अवैध कॉलोनी में भी ध्वस्तीरकरण किया गया है। इसके अलावा जनता रोड़ पर ही गांव तिपरपुर में करीब 2.26 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है, जिसमें ध्वस्तीकरण किया गया है। इसके अलावा जोन चार में गोगा जाहरवीर मंदिर से आगे मल्हीपुर रोड पर करीब 20 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी गई है, जिसमें ध्वस्तीकरण किया गया है। जोन दो के होली चौक कायस्थान में एक व्यक्ति द्वारा पुराने हॉल को दो फीट ऊंचा उठाकर छत डालकर प्रथम तल पर शैटरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसे सील किया गया है। उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण की कार्रवाई से बचने के लिए लोगों से अपने निर्माणों का मानचित्र स्वीकृत कराने की अपील की। साथ ही अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें