फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने दो अवैध कॉलोनियां और निर्माण को ध्वस्त कराया

Wed, 26 Jul 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अवैध निर्माण को धवस्त करती प्राधिकरण की जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कालोनियों और एक अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। कालोनियों को काटने से पहले उनका मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। जबकि अनुमन्य सीमा से अधिक ऊंची चारदीवारी करने पर भी उसको जेसीबी की सहायता से गिरा दिया गया।
विज्ञापन



लंबे समय बाद विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर से अवैध कालोनियों और निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। विकास प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी की सहायता से मंगलवार को दो कालोनियों का ध्वस्तीकरण किया। 

ग्राम कोलागढ़  में करीब आठ बीघा जमीन पर 10 गुणा 12 फीट की कोठरी बनाकर कोई मुर्तजा नामक व्यक्ति कालोनी काट रहा है। इस कालोनी के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


जेसीबी की सहायता से इसका ध्वस्तीकरण करा दिया गया। इस व्यक्ति के ही द्वारा चार बीघा जमीन पर सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डाली जा रही  थी। उस पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 

वित्त अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा पैरामाउंट ट्यूलिप में 20 गुणा 60 फीट में चारदीवारी का निर्माण 10 फीट ऊंचा करा दिया गया था। जो अनुमन्य सीमा से अधिक है। यह निर्माण किसी राजीव सैनी द्वारा कराया गया था।  इसको भी गिरा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें