फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएल के लिए लाइन, अब नहीं

Wed, 26 Jul 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी को संभागीय परिवहन कार्यालय में दलालों के चंगुल से बचाने के लिए अब नई कवायद की जा रही है। प्रदेश में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन प्रक्रिया को जिले में भी लागू कर दिया गया है। अब डीएल बनवाने के लिए कार्यालय में चक्कर नहीं काटने होंगे बल्कि आनलाइन समय मिलने के बाद सीधे टेस्ट की प्रक्रिया की हिस्सा बनना होगा।
विज्ञापन


दरअसल, संभागीय परिवहन कार्यालय में डीएल बनवाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। इसमें सारथी डॉट एनआईसी की वेबसाइट पर जाकर डीएल बनवाने का आवेदन करना होगा। कार्यालय में उपस्थित होने की तारीख वहीं मिल जाएगा।

अप्वाइंटमेंट तय होने के बाद कार्यालय में अपने कागजात का वेरिफिकेशन कराने के बाद वहां टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।  डीएल सीधे घर पर डाक से भेजा जाएगा। आरटीओ कपिल देव सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया को लागू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया मंगलवार से लागू कर दी गई है। 
विज्ञापन


आनलाइन प्रक्रिया में एक बार पूरी जानकारी भरने के बाद वह डाटा सेव हो जाएगा। इसके बाद वाहन पंजीकरण, डीएल सहित किसी भी आवेदन के लिए वेबसाइट पर पंजीकृत नंबर डालते ही पूरी जानकारी खुद दिखाई देने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें