फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत में नीलामी प्रक्रिया स्थगित

विज्ञापन
जिला पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र में व्यवसायिक दृष्टि से प्रकाष्ठ अभिवहन शुल्क वसूली के ठेके की ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बोली दाताओं द्वारा भाग नहीं लेने के चलते प्रकाष्ठ अभिवहन शुल्क वसूली के ठेके की नीलामी प्रक्रिया मंगलवार को स्थगित कर दी गई। इस ठेके को पाने के लिए दस फर्मों को बोली प्रक्रिया में भाग लेना था।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम सिंह ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में व्यावसायिक दृष्टि से प्रकाष्ठ अभिवहन शुल्क वसूली के ठेके की सार्वजनिक नीलामी मंगलवार को होनी थी। इस ठेके की पिछली बार उच्चतम बोली 3,61,50,000 रुपये थी। इसी धनराशि से आगे बोली प्रारंभ होनी थी। नीलामी के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित किया गया था, लेकिन निश्चित समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक किसी भी बोलीदाता ने नीलामी में भाग नहीं लिया। उन्होंने बताया कि मात्र एक बोलीदाता फरमान ने भाग लिया, लेकिन किसी अन्य के उपस्थित नहीं होने के कारण कोई बोली नहीं लगाई। इसलिए नीलामी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। अब यह नीलामी 30 मई को होगी। सभी 10 पात्र प्रार्थियों को नोटिस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोली दाताओं का निर्धारित तिथि 30 मई को पूर्वाह्न 11 नीलामी स्थल जिला पंचायत सभाकक्ष में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें