फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वकील के बेटे की मौत

Wed, 02 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र की हसनपुर चौकी से महज चंद मीटर की दूरी पर सोमवार देर रात मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक वकील का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


न्यू आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता श्रवण कुमार सैनी का इकलौता पुत्र देव सैनी पास में ही रहने वाले अपने साथी रजनीश के साथ बाइक से घर से घूमने की बात कहकर निकला था। देव सैनी एलएलबी का छात्र था।

सोमवार की देर रात करीब ग्यारह बजे थाना सदर की पुलिस चौकी से चंद मीटर आगे हसनपुर चौराहे पर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


सहारनपुर दिल्ली हाईवे पर स्थित हसनपुर चौराहे पर हादसे के बाद इस चौकी के अलावा सदर थाने से पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा, जबकि मौके पर दो ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त करते हुए शिब्बू नाम के एक शख्स को हिरासत में ले लिया।

इस हादसे में उपचार के दौरान देव सैनी की मौत हो गई, जबकि उसके साथी रजनीश को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन बाद में उसे दिल्ली रोड पर ही एक निजी चिकित्सालय में ले गए। वहां उसका उपचार जारी है। देव सैनी की मौत से परिवार में मातम छा गया। सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के सुपुर्द कर दिया।

परिवार पर गम का टूटा पहाड़ ः बेटे की मौत से सदमे की हालत में आई उसकी मां ने इतना ही बताया कि घूमने की बात कहकर वह दोस्त के साथ निकला था देव। पता नहीं था कि अब लौटेगा ही नहीं। कुछ महिलाओं ने बताया कि देव सैनी की तीन बहनें हैं।

इनमें सबसे बड़ी बहन प्रियदर्शनी, पूजा और अदिति शामिल हैं। इस महीने होली पर वह खूब मौज मस्ती करने की तैयारी में था। हालांकि ऐसा होने से पहले ही तीनों बहनों का भाई हमेशा के लिए साथ छोड़ गया।

अब एक ही गोलू रह गया
शोकाकुल परिवार के पास पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि देव सैनी काफी खुशमिजाज था। घर और आसपास के लोग उसे गोलू कहकर पुकारते थे। यह भी संयोग ही रहा कि जिस दोस्त के साथ देव बाइक पर निकला था। उसे भी सब गोलू कहकर ही पुकारते थे। शोक जताने पहुंचे कुछ लोगों ने कहा कि अब जिगरी दोस्तों में एक ही गोलू रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें