फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी का प्रयास
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। एक दुकानदार का फेसबुक अकाउंट हैक कर साइबर हैकर ने फेसबुक से जुड़े परिचितों से अर्जेंट 15 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में जमा करने का मेसेज भेज कर ठगी का प्रयास किया। समय रहते पता चलने पर ठगी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ठग ने नगर के दुकानदार पारस जैन का फेसबुक अकाउंट हैक करके उसकी फेसबुक से जुड़े परिचितों को मेसेज भेजा कि उसे 15 हजार रुपये की अर्जेंट आवश्यकता है। वह शाम तक उक्त रकम को वापस कर देगा। जब उसके एक मित्र ने कहा कि रुपये आकर ले जाओ तो हैकर ने कहा कि आनलाइन जमा कर दो। हैकर ने किसी सतीश नाम के व्यक्ति का अकाउंट नंबर भेजा। लेकिन मित्र को संदेह होने पर उसने पारस जैन से संपर्क किया। इस पर पारस को सच्चाई का पता चला। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बताया कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। पारस जैन ने बताया कि गनीमत यह रही कि समय रहते पता चल गया जिस कारण कोई ठगी का शिकार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें