फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहकारी समिति के भवन पर कब्जे का प्रयास, एसडीएम से शिकायत

Tue, 13 Jan 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। सुल्तानपुर में साधन सहकारी समिति के जर्जर एवं खंडहर में तब्दील हो चुके भवन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। समिति के सचिव ने समिति के भवन पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रवि शंकर ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि सुल्तानपुर में साधन सहकारी समिति का भवन करीब 65 वर्ष पहले बनाया गया था। यह भवन सुलतानपुर के मोहल्ला शोलाल में संपत्ति संख्या 191 में दर्ज है। वर्तमान में यह भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। कुछ लोग इस भवन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसीलिए खंडहर तथा जर्जर हो चुके भवन में लगे सरिये एवं दरवाजे आदि को उखाड़ कर ले जा चुके हैं। यह भवन नगर पंचायत के रिकॉर्ड में भी दर्ज है। सहायक आयुक्त ने नगर पंचायत से भी समिति के भवन पर कब्जा करने की शिकायत की है। समिति के सचिव ने सहायक आयुक्त तथा एसडीएम सदर 29 दिसंबर 25 को पत्र लिखकर समिति के भवन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

उधर, एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि सहकारी समिति के भवन पर अवैध रूप से कब्जा करने संबंधी.शिकायत मिली है। जांच के लिए नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें