फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक के साथ गुंडई करने वाले चार युवकों सहित आठ को पकड़ा

विज्ञापन
बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। रोडवेज चालक द्वारा साइड न दिए जाने पर कार सवार युवकों ने मारपीट की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर शांति भंग की धारा में चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इसके अलावा दो बैल चोरों सहित चार का चालान किया गया है।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की शाम चार युवक सन्नवर पुत्र इनाम, आजम पुत्र मोल्हड़, अरशद पुत्र इरशाद और तैय्यब पुत्र इमरान निवासीगण ग्राम चुड़ियाला भगवानपुर जनपद हरिद्वार वर्ना कार से देहरादून से लौट रहे थे। शिवालिक की पहाड़ियों में एक रोडवेज बस चालक इन्हें साइड नहीं दिया। पहाड़ियों से नीचे उतरने पर युवकों ने अपनी कार बस की बगल में लगा दी और लाठी डंडे निकाल कर बस चालक पर हमला करने का प्रयास किया। इससे सवारियां भी आतंकित हो गईं। इसी दौरान बस में सवार किसी ने बिहारीगढ़ थाना पुलिस को घटना की बाबत बता दिया। थाने के गेट पर पुलिस ने कार सवार युवकों को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने गांव खुशहालीपुर से सोनू पुत्र सौराज और बिट्टू पुत्र सोसिंह निवासी ग्राम कालूवाला जहानपुर को पकड़ कर शांति भंग में चालान कर दिया।
वहीं पुलिस ने बैल चोरी के आरोपियों नौशाद पुत्र महमूद और रिजवान पुत्र इदरीश निवासीगण हमीरपुर थाना बिहारीगढ़ को 15 हजार रुपये की नकदी के साथ पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि दोनो ने एक मई की रात को पिलखनी जयंतीपुर से जमाना सिंह पुत्र तिलक सिंह के घेर से बैल चोरी कर लिया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें