फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी पर बदमाशों का धावा

Wed, 01 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
लूट की वारदात के बाद भयभीत एजेंसी कर्मी (गोल घेरे में)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में नकाबपोश तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े मंगलवार को रणखंडी गैस एजेंसी पर धावा बोल कर कैशियर समेत तीन कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास का जंगल खंगाला, लेकिन शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका था।  
विज्ञापन
मंगलवार की अपराह्न करीब ढाई बजे बाइक सवार तीन बदमाश रणखंडी स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के बहाने पहुुंचे। एक बदमाश नकाबपोश था, जबकि दो के मुंह खुले हुए थे। तीनों के पास तमंचे थे। उस वक्त एजेंसी पर कर्मचारी भायला निवासी कैशियर चंद्रभान पुत्र नत्थू सिंह, हर्ष और रणदीप थे। कुछ देर खड़े रहने के बाद दो बदमाशों ने मौका पाते ही कैशियर चंद्रभान समेत तीनों कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और तीसरे ने लूटपाट शुरू कर दी।   एजेंसी के गल्ले से एक लाख 46 हजार 500 रुपये की नकदी लूटी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही कर्मचारियोें ने एजेंसी से बाहर निकल कर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
  सीओ योगेंद्र पाल सिंह और कोतवाल विजय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ एजेंसी पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद में पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों की तलाश में रणखंडी, गुनारसा और गुनारसी समेत आसपास का जंगल खंगाला, लेकिन देर शाम तक भी सफलता नहीं मिल सकी थी।

दगा दे गई सीओ की गाड़ी
देवबंद। गैस एजेंसी के कर्मचारियों से दिनदहाडे़ लाखों रुपये की लूट की सूचना पर आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे सीओ योगेंद्र पाल सिंह की गाड़ी बदमाशों का पीछा करने से पहले ही खराब हो गई। पुलिसकर्मियों ने काफी दूर तक गाड़ी में धक्का लगाकर उसे स्टार्ट करने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। थक हार कर सीओ प्राइवेट गाड़ी मंगाकर बदमाशों की तलाश में आगे बढ़े, लेकिन तब तक बदमाश रफूचक्कर हो चुके थे। 

सात मिनट में वारदात को अंजाम
देवबंद। सीओ योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गैस एजेंसी के बगल वाले रास्ते से भागना बताए गए हैं। पुलिस ने काफी देर तक उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उन्होंने बताया कि बदमाश काले रंग की डिस्कवर बाइक पर आए थे। जिनमें से एक बदमाश बाहर खड़ा रहा जबकि दो ने अंदर जाकर वारदात को अंजाम दिया। पांच से सात मिनट के दौरान ही बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए। बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उनकी तलाश में कई टीमों का गठन किया गया है। 

देवबंद में बढ़ रहे अपराध : शशिबाला
उधर, पूर्व भाजपा विधायक शशिबाला पुंडीर भी सूचना मिलते ही रणखंडी गांव पहुंची। कहना था कि देवबंद क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं जबकि कोतवाल राजशाही ठाठ दिखाते हुए चापलूसों से घिरे रहते हैं। आरोप लगाया कि एक संप्रदाय के लोग थाने में आकर अपराधियों को पुलिस के चुंगल से छुड़ाकर ले जाते हैं। वह इस मामले मलें एसएसपी से बात करेंगी। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह और व्यापारी नेता मनोज सिंघल ने पुलिस प्रशासन से लूट की घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें