फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में केबल जोड़ने से मना करने पर किया हमला, दो घायल

विज्ञापन
नानौता के ग्राम बाबूपुरा में घटना के बाद मौजूद पुलिसबल। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में केबल जोड़ने से मना करने पर किया हमला, दो घायल
विज्ञापन

नानौता(सहारनपुर)। बिजली ट्रांसफार्मर में सप्लाई जोड़ने का विरोध करने पर एक विशेष वर्ग के लोगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से दूसरे वर्ग के लोगों पर हमला कर दो गंभीर घायल किया। इनमें से एक युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। मामला अलग अलग वर्ग का होने के चलते रात में ही आसपास के थानों की पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। घायल युवक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। गांव में तनाव को देख पुलिस बल तैनात किया।
क्षेत्र के ग्राम बाबूपुरा में बिजली का एक ट्रांसफार्मर पिछले कुछ दिन से खराब हो गया। इसके चलते उक्त ट्रांसफार्मर से जुडे़ ग्रामीणों ने गांव में दूसरी ओर रखे ट्रांसफार्मर में अपने केबल जोड़ कर बिजली चलाने का प्रयास किया। इसी बीच ग्रामीण लोकेश पुत्र ओमप्रकाश और मैन पाल पुत्र हरचंद ने उन्हें केबल जोड़ने से मना कर रोकने पर दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके चलते ग्रामीण सादा, मन्ना पुत्र सलीम, सैमून पुत्र दाऊद, दिशा पुत्र इकबाल, इरफान पुत्र हनीफ, दिलशाद पुत्र यामीन, जमील पुत्र नसीरूद्दीन, महताब पुत्र इकबाल, तनवीर पुत्र हारून तथा अथहर पुत्र हारून ने लोकेश व मैन पाल पर लाठी-डंडों, तलवार तथा बलकटी से हमला किया। इससे लोकेश व मैन पाल गंभीर घायल हो गए। मारपीट के दौरान चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीणों के अपने पर आरोपी मौके से भाग गए। ग दोनों घायल को में सीएचसी नानौता में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद लोकेश को जिला चिकित्सालय रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बाबूपुरा में दो अलग अलग वर्ग में झगडे़ की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के थानों की पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी गंगोह अजेय शर्मा ने घटना से संबंधित जानकारी हासिल की। घायल लोकेश के भाई अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त दस आरोपियों के खिलाफ एससी/ एसटी एक्ट सहित संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं मामला अलग अलग वर्ग का होने पर गांव में पुलिस बल तैनात किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि ग्राम बाबूपुरा में ट्रांसफार्मर में तार जोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। आरोपियों में खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। रिपोर्ट एससी/ एसटी एक्ट में दर्ज होने के चलते मामला की जांच क्षेत्राधिकारी गंगोह द्वारा की जाएगी। फिलहाल गांव में माहौल शांत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें