लखनौती। शाहपुर गांव में कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जेई ने कोतवाली में आठ अज्ञात समेत 20 के खिलाफ तहरीर दी है।
अवर अभियंता राजकिशोर ने बताया कि शनिवार को अजय कुमार, तेजपाल, रणवीर सिंह, अमित कुमार के साथ बकाया बिजली बिल वसूली व बकायदारों के कनेक्शन काटने के लिए शाहपुर गांव में गए थे। टीम वहां बकाया जमा न करने पर बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने लगी, तभी उन्होंने अपने समर्थकों के साथ टीम पर अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। विरोध करने पर रणवीर और तेजपाल को मारपीट कर घायल कर दिया।
सरकारी कार्य में बाधा डाला, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल कर्मचारियों तेजपाल और रणवीर सिंह को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया गया। संवाद