बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी पहुंची अस्पताल, घटना को बताया निंदनीय
चंद्रशेखर पर हमले को लेकर मीडिया कर्मियों से बजरंग पूनिया ने बातचीत में घटना को निंदनीय बताया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कुछ देर बाद पहलवान साक्षी मलिक भी जिला अस्पताल पहुंच गईं। हालांकि उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत नहीं की, वह सीधे आईसीयू में गईं और चंद्रशेखर का हालचाल जाना। सहारनपुर और विभिन्न दलों के राजनीतिक हस्तियां अस्पताल पहुंच रही हैं।
एसएसपी सहारनपुर, डॉ. विपिन ताडा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपाइयों ने जाना चंद्रशेखर का हाल-चाल
जिला अस्पताल में भर्ती आजाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर से मिलने के लिए भाजपा के महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश सहित अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने चंदशेखर से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार मामले को लेकर गंभीर है। आरोपी किसी सूरत में भी पुलिस से नहीं बच पाएंगे।