फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बकाएदारों के कुर्की वारंट, चार दुकानें सील की

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने कर करेत्तर की बकाया वसूली के लिए बकायादारों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। 11 बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी करने के साथ ही चार ऐसी दुकानों को सील किया गया है, जिनका किराया जमा नहीं किया जा रहा था। सील की कार्रवाई से बचने के लिए दो दुकानदारों ने किराया जमा भी कराया है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। कर अधीक्षक विनय कुमार शर्मा ने बताया कि 11 बड़े बकाएदारों की कुर्की के वारंट जारी कर दिए गए हैं। इन 11 बकाएदारों पर करीब 18 लाख रुपये का कर बकाया है। बकाएदारों में वकील, अब्दुल रहमान, फजलुर्रहमान, हाजरा बेगम, प्रभात वर्मा, शैलेंद्र मोहन टंडन, मो. इब्राहिम, मो. असद, विक्रम परमार, अश्विनी परमार, संजय परमार, राजन परमार, बलजीत सिंह, हरविंद्र मोहन टंडन, प्रदीप कुमार शामिल रहे। इनके अलावा जनमंच परिसर स्थित निगम के छह दुकानदारों से वसूली की कार्रवाई की गई। किराया जमा नहीं करने वाली चार दुकानों को सील किया गया, जबकि दो दुकानदारों ने मौके पर ही करीब 87 हजार रुपये के चेक जमा कर अपनी दुकानों को सील होने से बचाया। विनय शर्मा ने बताया कि जिन चार दुकानों को सील किया गया है, यदि वह तीन दिन के भीतर किराया नहीं चुकाते हैं तो आवंटन रद करने की कार्रवाई की जाएगी। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, कैप्टन नरेश, अक्षय, रविंद्र, परवेज, प्रदीप, हेमराज, रणदीप, विक्रम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें