देवबंद। खुफिया इनपुट पर एटीएस ने क्षेत्र के गोपाली गांव निवासी एक छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिसे देर शाम छोड़ दिया गया। इसके अलावा एटीएस की रड़ार पर क्षेत्र के सौ से अधिक मोबाइल नंबर हैं, जिनकी जांच चल रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गोपाली गांव निवासी छात्र अलीगढ़ में पढ़ता है। बताया गया है कि छात्र ने अमेरिका ईरान संघर्ष के दौरान ईरान के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद वह एटीएस की रडार पर आया था। छात्र छुट्टी पर आया हुआ है, जिसे एटीएस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। दिनभर पूछताछ करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। बताया गया है कि उसका कहीं भी कोई आपत्तिजनक कनेक्शन नहीं मिला। बताया यह भी गया है कि एटीएस के रडार पर देवबंद क्षेत्र के 100 से ज्यादा नबंर हैं जिनकी जांच की जा रही है। इनमें कई नबंर ऐसे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर आई लव मोहम्मद के समर्थन, यूजीसी और एसआईआर के खिलाफ और अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध को लेकर ईरान के समर्थन में पोस्ट की थी।