फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस ने दारुल उलूम के बांग्लादेशी छात्र को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
देवबंद से पकड़ा गया बांग्लादेशी छात्र तलहा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
एटीएस ने दारुल उलूम के छात्र बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने दारुल उलूम देवबंद में अरबी आलिम आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे बांग्लादेशी युवक तलहा को गिरफ्तार किया है। वह अपनी पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पिछले सात साल से देवबंद में रह रहा था। उसके देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार तलहा तालुकदार बिन फारुख पुत्र फखरुज्जमा है, जो ग्राम बरगुआली थाना दाउद कंदी जिला कुम्मिला डिवीजन चटोग्राम बांग्लादेश का रहने वाला है और दारुल उलूम स्थित दार-ए-जदीद के कमरा नंबर 61 में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसे एटीएस की फील्ड यूनिट ने सहारनपुर कार्यालय बुलाया था, जहां कड़ाई से पूछताछ में उसने बांग्लादेशी होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से दारुल उलूम देवबंद का पहचान पत्र व संस्था का आजीवन सदस्यता कार्ड, दो टका बांग्लादेशी मुद्रा, बांग्लादेशी पासपोर्ट की छायाप्रति व 150 रुपये भारतीय मुद्रा, मेघालय का बना फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, विदेशी अधिनियम, फर्जी दस्तावेज बनाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें