फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए के मुद्दों के आधार पर भाजपा के खिलाफ बनेगा माहौल : राजपाल कश्यप

Fri, 02 Oct 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर पिछड़े, दलित, किसान, युवा और अल्पसंख्यक वर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरक्षण, रोजगार, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और चुनाव आयोग जैसे मुद्दों को लेकर जनता में नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए के मुद्दों के आधार पर भाजपा के खिलाफ माहौल बनेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पहुंचे राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में पिछड़े और वंचित वर्गों से जुड़े कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। उन्होंने भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर, संजय निषाद और अनुप्रिया पटेल अपने-अपने समाज के आरक्षण से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं करा पाए हैं। भाजपा पर इन नेताओं का इस्तेमाल सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी के लिए करने का आरोप लगाया।
सपा सरकार के दौरान निषाद, बिंद, धीमर, मल्लाह, कहार, माझी, मझवार और प्रजापति समेत 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई थी। 2027 में सीटों के बंटवारे पर कश्यप ने कहा कि अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। चुनाव में व्यक्तिगत टिकट से ज्यादा भाजपा को सत्ता से हटाना मुद्दा होगा। जरूरत पड़ी तो भाजपा को हटाने के लिए सीट छोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस समेत अन्य दलों के साथ गठबंधन पर फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन


-मुजफ्फरनगर में खड़ग गांव की घटना का किया जिक्र
मुजफ्फरनगर के खड़ग गांव में जयसिंह कश्यप की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने पुलिस पर पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने का आरोप लगाया। गन्ना भुगतान को लेकर कहा कि 14 दिन में भुगतान का वादा पूरा नहीं हुआ। स्वास्थ्य मंत्री के ई-रिक्शा को रोजगार बताए जाने वाले बयान पर भी उन्होंने तंज कसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें