फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के संगम में आज से जुटेंगे संत और श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था के संगम में आज से जुटेंगे संत और श्रद्धालु
विज्ञापन

सहारनपुर। साउथ सिटी मैदान पर प्रभु जी के परिवार की ओर से आयोजित होने वाले नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत शनिवार को बैंडबाजों संग शोभायात्रा निकालकर की जाएगी। इसमें अष्टोत्तर शत, नवकुंडीय यज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, गो पूजन और निर्धन कन्याओं का विवाह होगा। शुक्रवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पूरे मैैदान की भव्य सजावट की गई है।
तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता और प्रभु जी परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में सभी धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शनिवार की सुबह दस बजे तहसील शिव मंदिर से बैंडबाजों संग शोभयात्रा निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही रोजाना अष्टोत्तर शत के तहत पूजन होगा और नवकुंडीय यज्ञ होगा। दोपहर को दो से पांच बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी, जिसमें जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज प्रवचन करेंगे। प्रतिदिन 108 वेदियों और गाय का पूजन होगा। इसके अलावा अखंड भंडारा भी चलेगा। सुबह और शाम के समय विशेष आरती होगी। आठ फरवरी को 15 निर्धन कन्याओं का विवाह होगा और बैंडबाजों संग बारात आएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को साउथ सिटी मैदान पर सभी तैयारियों को पूरा किया गया। गोमाता की परिक्रमा के लिए अलग व्यवस्था की गई है। मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। इसके अलावा अलग-अलग सुंदर कुटी बनाने के साथ नौ कुंड बनाए गए हैं, जिनमें प्रतिदिन यज्ञ के माध्यम से आहुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में देश के कई बड़े संत, सहारनपुर विप्र परिवार के 200 सदस्य और प्रभु जी के परिवार के सदस्यों के अलावा प्रतिदिन 10 से 12 हजार श्रद्धालु भाग लेंगे। इसको देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। उधर, पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी खास बंदोबस्त किए गए हैं।
-----------------
इन संतों का मिलेगा आशीर्वाद
सहारनपुर। नौ दिवसीय कार्यक्रम में जूूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, स्वामी हरिचैतन्य महाराज, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, बंसी वाले बाबा, महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज, गुरुदत्त ब्रह्मचारी महाराज, स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी, महादेव आश्रय महाराज, पद्मश्री भारत भूषण सहित कई संत भाग लेंगे।
विज्ञापन

------------
तिरंगा, भगवा ध्वज और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया स्थल
सहारनपुर। साउथ सिटी मैदान पर बनाई गई कुटी और पंडाल पर तिरंगा, भगवा ध्वज लगाए गए हैं। इसके साथ ही रंग-बिरंगी लाइटें लगाई र्गइं हैं। फूल मालाओं से कार्यक्रम स्थल को सजाया गया। साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। कलक्ट्रेट से लेकर दिल्ली रोड स्थित कार्यक्रम स्थल एवं हसनपुर तिराह साउथ सिटी तक लाउडस्पीकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें