फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपा, भीम आर्मी और सपा नेता नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। बेहट। गागलहेड़ी। सहारनपुर आगमन पर मुख्यमंत्री का विरोध करने वालों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। प्रशासन ने सुबह से ही आसपा, भीम आर्मी और सपा के नेताओं को थाने और उनके घरों पर घेराबंदी शुरू कर दी। सीएम का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी को नजरबंदी से मुक्त कर दिया गया। सभी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पुलिस और अधिकारियों को सौंपे।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन पर विरोध की घोषणा की थी। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन रविवार शाम से ही अलर्ट हो गया था। फतेहपुर थाना पुलिस ने दिन निकलते ही आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज को उनके आवास से थाने लाकर बंद कर दिया। इस दौरान भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता थाने पहुंचे। इन सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। ज्ञापन में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, गंभीर रोगियों को तत्काल उपचार, बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने, कोरोना कर्फ्यू में रेहडी ठेली वालों को दिन भर काम करने की छूट देने आदि की मांग की गई। इस दौरान सतीश रावत, सचिन कर्णवाल, फिरोज खान, मोहम्मद फरहान, धर्मवीर सिंह, कमल किशोर, शाबान, सलमान आदि रहे।
बेहट में मंजीत सिंह नौटियाल पिछले पांच दिन से सरकार के खिलाफ संत रविदास मंदिर परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। रविवार को उन्होंने सीएम के सहारनपुर आगमन पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद धरना स्थल पर भारी पुलिस तैनात कर दी गई। सुबह 11 बजे उनके सहारनपुर के लिए रवाना होने की सूचना पर एसडीएम दीप्ति देव व सीओ रामकरण सिंह मौके पर पहुंचे और मंजीत सिंह को सहारनपुर जाने से रोक दिया। उन्होंने एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि जब तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक वे भूख हड़ताल खत्म नही करेंगे।उन्होंने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

गागलहेड़ी के मवीकलां में भी सपा जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी हुई थी। पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही पुलिस वहां से हटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें