फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: गठबंधन के बाद पहली बार सहारनपुर आएंगे ओवैसी, चंद्रशेखर के घर पर भोजन, डीएम-कमिश्नर से करेंगे मुलाकात

Fri, 20 Nov 2026 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को सहारनपुर पहुंचेंगे। गठबंधन के बाद पहली बार छुटमलपुर में सांसद चंद्रशेखर के आवास पर लंच करेंगे और मस्जिद में नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर आजाद व असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को सहारनपुर पहुंचेंगे। गठबंधन के बाद वह पहली बार सांसद चंद्रशेखर आजाद के छुटमलपुर स्थित आवास पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ओवैसी सबसे पहले सहारनपुर में जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह छुटमलपुर की हरिजन कॉलोनी स्थित गली नंबर-दो में सांसद चंद्रशेखर के आवास पर पहुंचेंगे। यहां दोनों नेता साथ में दोपहर का भोजन करेंगे।

विज्ञापन


डीएम से मुलाकात के बाद छुटमलपुर जाएंगे ओवैसी
ओवैसी के कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार दोपहर वह सहारनपुर में जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद छुटमलपुर पहुंचकर सांसद चंद्रशेखर आजाद के आवास पर जाएंगे। गठबंधन के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। ऐसे में इस दौरे को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में मौसम: मेरठ में बढ़ा प्रदूषण का असर, धूप से दिन में राहत; रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सांसद के साथ लंच के बाद मस्जिद में अदा करेंगे नमाज
सांसद चंद्रशेखर के आवास पर दोपहर का भोजन करने के बाद ओवैसी पास में स्थित मस्जिद पहुंचेंगे। यहां उनके दोपहर की नमाज अदा करने का कार्यक्रम है। डीएम से मुलाकात, सांसद के आवास पर लंच और मस्जिद में नमाज के कार्यक्रम को लेकर उनके दौरे पर राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी।

दो माह पहले सहारनपुर में की थी जनसभा
करीब दो माह पहले भी असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने यहां जनसभा की थी। अब गठबंधन के बाद सांसद चंद्रशेखर के आवास पर उनके पहुंचने को लेकर सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बातचीत होती है और आगे की रणनीति को लेकर क्या संकेत मिलते हैं, इस पर सबकी नजर रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें