संवाद न्यूज एजेंसी नानौता/ बिहारीगढ़/रामपुर मनिहारान / गंगोह / बेहट / अंबेहटा/तीतरों। जिले के देहात की रामलीलाओं में रावण वध के बाद विजयी जुलूस निकाले गए। इसके बाद श्री राम ने रावण के पुतले को अग्निबाण चलाकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पूरा माहौल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। नानौता के दशहरा ग्राउंड में 45 फीट ऊंचे रावण और 35- 35 फीट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इससे पहले विजयदशमी शोभायात्रा का उद्घाटन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोबिन जैन, मुकेश पराशर, नितिन गुप्ता उर्फ बबलू ने किया। शोभायात्रा में श्रीराम का परिवार, बजरंगबली आदि की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान कमेटी के योगेश चंद गुप्ता, एटा जिला जज दिनेशचंद गुप्ता, रमेशचंद गुप्ता, मनीष जैन, अवि जैन, मनोज रुहेला, अरविंद गर्ग आदि मौजूद रहे। बिहारीगढ़ में राम और रावण की सेनाओं में भयंकर युद्ध हुआ। रावण का करीब पचास फीट ऊंचे पुतले को आग के हवाले किया गया। रामपुर मनिहारान में सनातन धर्म सभा द्वारा मोहल्ला कायस्तान रामलीला मैदान व श्री गंगाराम रामलीला कमेटी द्वारा पीठ बाजार में रावण दहन देखने के लिए भीड़ जुटी। रावण के 30 फीट के पुतले पर भगवान श्री राम व लक्ष्मण ने जैसे ही बाण चलाए रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।
इस दौरान प्रधान जयराज चौधरी, पंडित दिग्विजय शर्मा, कुलबीर सैनी, प्रदीप धीमान, प्रधान संजय गुप्ता आदि रहे। इस दौरान एस डीएम डॉ. पूर्वा, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सीओ अशोक सिसोदिया, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार नागर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। गंगोह में जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। इससे पूर्व नगर में भगवान श्रीराम की विजय यात्रा निकाली गई। विजय यात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गाें से होती हुई पवित्र कंकराली सरोवर पहुंची। बेहट में विजयदशमी जुलूस मोहल्ला महाजनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर से निकाला गया। नीरज कपिल 11 हजार की बोली लगाकर श्रीराम के रथ के सारथी बने। जुलूस में पूर्व विधायक नरेश सैनी, अजय जैन, मोहम्मद अहमद काजमी, चेयरमैन अब्दुल रहमान संजीव कर्णवाल, बेहट गन्ना विकास समिति के चेयरमैन मुल्की राज सैनी, अनिल सिंघल आदि रहे। अंबेहटा में विजय जुलूस रामलीला भवन से शुरू होकर मेन बाजार व मोहल्लों से होता हुआ रावण के पुतला दहन स्थल पर पहुंचा। जहां श्री राम ने रावण के पुतले को अग्नि बाण से जलाया। इस दौरान सन्नी मित्तल, राहुल जैन, अजय सैनी, नरेश गोयल, राजू चौधरी आदि मौजूद रहे।
तीतरों में श्री शंभू रामलीला ग्राम बालू, प्राचीन श्री रामलीला तीतरों व श्री रामकृष्ण सेवा समिति की रामलीलाओं में अहिरावण, नारांतक वध व रावण वध का मंचन किया गया।