फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तित्व के विकास में कला की अहम भूमिका: वालिया

विज्ञापन
नाटय एकेडमी के कार्यक्रम में सम्मानित कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
व्यक्तित्व के विकास में कला की अहम भूमिका: वालिया
विज्ञापन

सहारनपुर। रंगमंच संस्था नाट्य एकेडमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित, मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और उद्यमी सुधाकर अग्रवाल को समाजसेवी ‘सुशील अग्रवाल स्मृति अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मल्हीपुर रोड स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, स्कूल चेयरमैन सुभाष चौधरी, समाजसेवी योगेश दहिया, नाट्य एकेडमी के सचिव विजेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में ‘स्मार्ट सिटी में कला साधकों का योगदान’ विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया था। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि कला जीवन का मूल आधार है। वह व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती है। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने रंगमंच के क्षेत्र में नाट्य एकेडमी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उसकी विरासत को संवारने का काम नगर निगम करेगा। विशिष्ट अतिथि राजकुमार पुरोहित, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, उद्यमी सुधाकर अग्रवाल,व रंजन गुप्ता, योगेश दहिया, डॉक्टर वीरेंद्र आजम, विजेश जोशी, संजय गुप्ता, सुभाष चौधरी आदि ने भी विचार रखे। संचालन डैनी सक्सेना ने किया। गीतकार राजेंद्र राजन, राजीव गुप्ता, राकेश शर्मा, राजकुमार राजू, धर्मपाल जोशी, मनीष कालड़ा, वरुण शर्मा, अनिल मालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें