फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनी ने उठाई आवाज: BJP सांसद को निलंबित करने की मांग, बोले- बिधूड़ी का बयान लोकतंत्र के लिए शर्मनाक

Sat, 23 Sep 2023 09:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : संसद प्रकरण पर मौलाना अरशद मदनी ने बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि संसदीय इतिहास की यह शर्मनाक घटना है। उन्होंने भाजपा सांसद को निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन
मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने नई संसद में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के मुस्लिम सांसद के खिलाफ अर्मादित भाषा का इस्तेमाल करने को संसदीय इतिहास की शर्मनाक घटना करार दिया। उन्होंने लोकसभा स्पीकर से अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सांसद को निलंबित करने की मांग की।

विज्ञापन


शनिवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा अमरोहा के मुस्लिम सांसद दानिश अली पर की गई अमर्यादित टिप्पणी देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी के प्रति नफरत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र के मंदिर में कहे जाने वाली संसद के लिए भी अपमानजनक है। 

मौलाना मदनी ने कहा कि यह शर्मनाक है कि इतनी बड़ी बात होने के बावजूद भी पार्टी और लोकसभा स्पीकर ने भाजपा सांसद की सदस्यता निलंबित नहीं की। कहा कि यह किसी समाज के प्रति नफरत की हद पार करने वाला मामला है।

यह भी पढ़ें: बड़ी मुश्किल में याकूब कुरैशी: शासन ने दी ये अनुमति, कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने पर की थी 51 करोड़ की घोषणा
विज्ञापन

अफसोस कि बात है कि जिस वक्त संसद में अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग किया जा रहा था उस वक्त सत्तारूढ़ दल के किसी भी सांसद ने कोई रोकटोक नहीं की। बल्कि कुछेक तो वहां बैठे हंस रहे थे। जिसे पूरे देश ने देखा है। लोकसभा स्पीकर को सांसद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: हत्या: सन्नी नशे में है, रास्ते से हटाने का सही मौका! पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर पति को दी खौफनाक मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें