फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता में अर्पित और वैशाली प्रथम रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरीबाग में योग ओलंपियाड की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जनपद के सभी विकास खंडों में यह प्रतियोगिता कराकर प्रत्येक विकास खंड से सर्वश्रेष्ठ एक बालक एवं एक बालिकाओं की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार को दी गई। बीएसए अंबरीश कुमार के निर्देशन में योग प्रतियोगिता कराई गई। निर्णायक मंडल में मुनींद्र कुमार, अंजेंद्र कुमार एवं वैशाली रहे। प्रतियोगिता संयोजक वरुण कुमार डीसी ट्रेनिंग भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के छात्र अर्पित उच्च प्राथमिक विद्यालय सम्भालकी मुजफ्फराबाद एवं वैशाली केजी बीबी सढ़ौली कदीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीसी कृपाल मलिक ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। इसे संपन्न कराने में डॉ. पूजा यादव, विवेक कुमार, प्रधानाध्यापक अंजना शर्मा, गीता, नीलम शर्मा, रोशनलाल, राहुल पंवार, अजय पुंडीर, रवींद्र चौधरी, हरमन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें