फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तकनीकी खराबी के कारण सेना के हेलीकॉप्टर की हुई आपात लैंडिंग

Sat, 07 Jun 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
यमुना नदी किनारे गांव जोधेबांस में खड़ा वायुसेना का हेलीकॉप्टर। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
चिलकाना(सहारनपुर)। वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे यमुना नदी के किनारे के गांव जोधेबांस में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। सरसावा वायुसेना स्टेशन से आए इंजीनियरों ने तकनीकी खराबी दूर की।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे सरसावा वायुसेना से अपाचे हेलीकॉप्टर अपनी रूटीन उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के दो पायलट उसे संचालित कर रहे थे। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खराबी के कारण पायलटों ने विमान को यमुना नदी के किनारे गांव जोधेबांस के जंगल में सुरक्षित लैंडिंग करा दी।
गांव में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पायलटों ने हेलीकॉप्टर में आई खराबी की सूचना सरसावा एयरफोर्स स्टेशन को दी, जहां से इंजीनियरों की टीम दूसरे हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर उतरी। इंजीनियरों की एक अन्य टीम कुछ देर बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस और सीओ सदर एएसपी मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचे तथा लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया। शाम करीब 4.20 पर हेलीकॉप्टर सुरक्षित सरसावा वायुसेना स्टेशन के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें