सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सहारनपुर के सर्किट हाउस में भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। मेन्यू पहले से तैयार था, जिसमें बगैर प्याज और बिना लहसुन का देशी घी में भोजन तैयार कराया गया था। सीएम के लिए अरहर की दाल, लौकी की सब्जी और तवे की रोटी के अलावा सलाद, रायता परोसा गया था।
नोएडा में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शनिवार दोपहर करीब 1:27 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में पहुंचे। पुलिस लाइन में हेलीपैड से वह कार के द्वारा सर्किट हाउस आए। सर्किट हाउस में ही दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री के अलावा बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों के लिए भी भोजन की व्यवस्था थी। भोजन परोसने से पहले मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगी टीम ने भी रसोईघर आदि पर पहुंचकर जांच की थी। इसके बाद ही भोजन परोसा गया था। पता चला है कि भोजन के अलावा ताजे फलों में आम, पपीता, तरबूज और केला भी परोसने के लिए मेन्यू में शामिल था। अन्य नेताओं के लिए खोया पनीर, जीरा आलू, अनानास का रायता, तंदूरी रोटी, लच्छा परांठा, गुलाब जामुन, केसर खीर, रबड़ी आदि का भी इंतजाम था।