फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फाइलों में दबे आवेदन, मलबे में खामोश हो गई एक जिंदगी

Tue, 09 Sep 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह में मकान गिरने से मलबे में दबा सामान। संवाद
विज्ञापन
गंगोह। नगर के मोहल्ला गुजरान में सोमवार सुबह कच्चे मकान की छत भरभराकर नीचे आ गिरी। मलबे में दबने से अंदर सो अफसरून (30) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी इमराना, बेटी इनायत (4), बेटा हमजा (3) और डेढ़ वर्ष की बेटी इनाया बाल-बाल बच गए। अफसरून ने पीएम आवास के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन फाइलों में सिमटकर रह गए। अफसरून के भाई अरशद ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण–पोषण करता था। रात को वह परिवार सहित मकान में सोया था। सोमवार तड़के करीब पांच बजे कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। अफसरून परिवार सहित मलबे में दब गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी, वार्ड सभासद हारून चौधरी, मोहसिन, फैजान, नासिर, सालिम, शाहरुख आदि मौके पर पहुंचे। मलबे से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

तब तक अफसरून की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी और बच्चे मामूली रूप से घायल हुए। घर में वही एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। अब उसकी मौत से पत्नी इमराना, मां मसरूफन और मासूम बच्चों के सामने पेट भरने का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें