फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फरवरी को 21 केंद्रों पर होगा कोरोना रोधी टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
25 फरवरी को 21 केंद्रों पर होगा कोरोना रोधी टीकाकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्यकर्मियों और प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों को 25 फरवरी को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 46 बूथ बनाए जाएंगे, जिसकी तैयारी भी चिकित्सा विभाग ने कर ली है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि अभी तक हुए पहले और दूसरे चरण के टीकाकरण दिवसों में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और प्रथम पंक्ति के कर्मचारी टीका नहीं लगवा सके हैं। ऐसे सभी कर्मियों को टीका लगाने के लिए 25 फरवरी को टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सीएचसी गंगोह में तीन, सीएचसी मुजफ्फराबाद में दो, सीएचसी पुंवारका में दो, सीएचसी रामपुर मनिहारान में दो, सीएचसी सरसावा में तीन, राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन, सीएचसी देवबंद में चार, सीएचसी नागल में दो, सीएचसी नकुड़ में दो, सीएचसी नानौता में एक, स्वास्थ्य केंद्र सुनहेटी खड़खड़ी में तीन, सीएचसी बेहट में दो बूथ बनाए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 13 तथा प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए चार बूथ बनाए जाएंगे। एसबीडी जिला अस्पताल में चार, जिला महिला अस्पताल में तीन, पुराना अस्पताल नेहरू मार्केट, पुलिस लाइन और केयर हॉस्पिटल में दो-दो तथा तारावती हॉस्पिटल, स्वास्थ्य केंद्र हलालपुर, अमन विहार और अशोक बिहार में एक-एक बूथ रहेगा।
विज्ञापन

चार लोग कोरोना संक्रमित मिले
सहारनपुर। जनपद में मंगलवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10547 हो गई है। इसके अलावा मंगलवार को एक व्यक्ति ठीक भी हुआ है। वर्तमान में 17 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें