उन्होंने कहा कि 2024 का वातावरण पूरी तरह बदला हुआ है। प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के अंदर मोदी, कमल और प्रभु श्रीराम की लहर चल रही है। उपमुख्यमंत्री ने अपने 20 मिनट के संबोधन में कहा कि भाजपा विरोधी इंडिया गठबंधन का प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कोई पूछने वाला भी नहीं हैं। कई प्रदेशों में तो उनका खाता तक नही खुलेगा। इनके पास परिवार वाली राजनीति है।
प्रधानमंत्री मोदी गरीब, युवाओं, महिलाओं और किसानों को ही चार जातियां मानते हैं। इन्हीं में 140 करोड़ लोग समाहित हो जाते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या कि धरती से कहा था कि हमें पांच या दस साल की योजना नहीं बनानी है, बल्कि देश एक हजार साल बाद भी भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करने वाला हो, देश से गरीबी सदा सदा के लिए चली जाए, विश्व में भारत की प्रतिष्ठा हो। प्रधानमंत्री देशवासियों को परिवार जन मानते हैं।
बता दें कि उपमुख्यमंत्री को कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से पहुंचना था, लेकिन पार्टी कार्य के चलते उनका दौरा अचानक रद्द हो गया। वहीं मुख्यमंत्री के दौरा रद्दे होने की सूचना पर आयोजकों में मायूसी छा गई। इसके बाद उन्हे उपमुख्यमंत्री के वर्चुअल रूप से संबोधित करने की जानकारी मिली, जिसके बाद आनन-फानन में प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था मंच पर की गई।
उन्होनें आयोजकों कैप्टन सुभाषचंद योगी एवं उपस्थित लोगो को न आने की वजह बताते हुए क्षमा भी मांगी और चुनावों के बाद आने का वादा किया। उपमुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।