फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खनन माफिया हाजी इकबाल की मुश्किलें बढ़ीं, भाई महमूद अली समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Sep 2022 07:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

खनन माफिया हाजी इकबाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब हाजी इकबाल और उसके भाई महमूद अली समेत छह खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हाजी इकबाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली व उसके चार बेटों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कराया गया है। कासमपुर गांव के ग्रामीण रामकुमार की ओर से सोमवार को यह रिपोर्ट मिर्जापुर थाने में दर्ज कराई गई है। घटना एक वर्ष पुरानी बताई गई है।

विज्ञापन


मिर्जापुर थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़ित रामकुमार ने बताया कि पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला और उसके भाई महमूद अली ने उसकी सात बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। गत वर्ष जब धान की फसल पक गई तो वह अपनी जमीन के बाबत बात करने के लिए हाजी इकबाल के घर गया था। 

आरोप है कि हाजी इकबाल और उसके भाई महमूद अली व उसके पुत्रों वाजिद, अफजाल, जावेद, अलीशान ने उसके साथ मारपीट करते हुए नगदी लूट ली। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए जमीन की बात करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer Recruitment: मुजफ्फरनगर में आज से जोर-आजमाइश करेंगे 13 जिलों के युवा, पुलिस की भी अग्निपरीक्षा
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके भाई महमूद अली व चार बेटों के खिलाफ डकैती आदि धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इसी मामले में अफजाल की गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:  मुजफ्फरनगर में भर्ती आज से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, ये रहेगा रूट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें