फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 26 को महापंचायत की घोषणा, किसानों ने दी तहरीर, कलेक्ट्रेट के गेट रहे बंद

Sun, 22 Dec 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। कलेक्ट्रेट में जबरन ट्रैक्टर घुसाने और पांच किसानों पर प्रशासन की तरफ से केस दर्ज करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को नानौता में किसान मजदूर संगठन की पंचायत हुई। इसमें 26 दिसंबर को कमिश्नर कार्यालय पर महापंचायत की घोषणा कर दी गई। उधर, रविवार को किसानों की तरफ से भी सदर थाने में तहरीर दी गई। आरोप है कि एडीएम-ई और पुलिस ने उन पर लाठियां भांजी। इसमें कई किसान घायल हुए। वहीं, कलेक्ट्रेट में किसान इकट्ठा न हो जाए, इसलिए रविवार को कलेक्ट्रेट के चारों गेट बंद रखे गए।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि 21 दिसंबर को पश्चिमी के सभी जिलों में किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय पर किया जा रहा था। सहारनपुर में प्रशासन ने हठधर्मिता दिखाई। कलेक्ट्रेट में घुसने के दौरान किसानों पर लाठियां भांजी गई। पांच किसानों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया, जो गलत है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने कहा कि 26 दिसंबर की महापंचायत ऐतिहासिक होगी, जिसमें प्रदेश भर के किसान शामिल होंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान श्यामवीर राणा, शामली जिलाध्यक्ष सुरेशपाल सिंह, मेरठ महानगर अध्यक्ष विजय राघव, बिजनौर जिलाध्यक्ष नवबहार सिंह, अंशुल तोमर युवा जिलाअध्यक्ष मेरठ, बृजेश प्रधान, अन्नू मलिक, कृष्णपाल सिंह, महेश त्यागी, सोनू राणा, विनोद पूर्व प्रधान, तरसेम राणा, लोकेंद्र मुखिया और राजू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें, कि शनिवार को किसान ज्ञापन देने आ रहे थे, जिन्होंने कलेक्ट्रेट में जबरन ट्रैक्टर घुसा दिए थे। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी, जिसमें प्रशासन की तरफ से पांच किसानों पर केस दर्ज कराया गया था।

यह दी तहरीर
रविवार को तिलफरा ऐनाबाद गांव निवासी किसान श्याम सिंह ने सदर थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह शनिवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जा रहे थे। कलेक्ट्रेट के गेट पर पहले से ही एडीएम-ई डॉ. अर्चना द्विवेदी व अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी खड़े हुए थे। ट्रैक्टर जैसे ही गेट पर पहुंचे तो एडीएम-ई व पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इससे ट्रैक्टर चालक हड़बड़ाहट में आ गए और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए। लाठी लगने से कई किसान घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


वर्जन
इस मामले में तहरीर आई है, लेकिन तहरीर का कोई आधार नहीं लग रहा है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें