फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाला फेंक में अंजली और चक्का फेंक में नुपुर बनी विजेता

विज्ञापन
मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुन्नालाल एवं जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलों के क्रम में बृहस्पतिवार को चक्का फेंक और भाला फेंक प्रतियोगिताएं कराई गईं। भाला फेंक में अंजली और चक्का फेंक में नूपुर ने पहला स्थान हासिल किया। अंत में विजेेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

चक्का फेंक प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी को पीछे छोड़ते हुए बीए द्वितीय वर्ष की नूपुर पाल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बीए तृतीय वर्ष की मीनाक्षी ने दूसरा और बीए की ही सुजाता कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे सत्र में भाला फेंक प्रतियोगिता कराई गई। इसमें महाविद्यालय की 41 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाला फेंक में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंजली गंगोलियां ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा बीए तृतीय वर्ष की आंचल सैनी दूसरे और बीए द्वितीय वर्ष की ही सुजाता कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के मुख्य निर्णायकों में क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. रीता बोरा, शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता निधि सैनी, कुमारी शिखा रानी रहीं। प्रतियोगिताओं के दौरान प्राचार्य प्रोफेसर पंकज छाबड़ा, क्रीड़ा समिति की सदस्य आशा पांडेय, डॉ. जया, तनु शर्मा, पूजा धीमान, नीरज कुमार, आनंद कुमार, कुमार शिवम आदि ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें