फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में बांधे जा रहे थे पशु, खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-बेरीबाग स्थित सुलभ शौचालय का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम की संपत्तियों पर तरह-तरह से कब्जे हैं, मगर बेरीबाग में शौचालय में पशु बांधने के साथ ही उपले रखे हुए थे। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर शौचालय को कब्जामुक्त कराया। इसके अलावा आवास विकास से भी अतिक्रमण हटाया गया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर बेरीबाग स्थित एक सुलभ शौचालय को भी कब्जा मुक्त कराया गया। कुछ लोग इस शौचालय में पशु बांध रहे थे और उपले पाथे हुए थे। प्रवर्तन दल ने शनिवार को कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में वहां पहुंच कर उक्त शौचालय को कब्जा मुक्त कराया और उस पर निगम के ताले लगा दिए। शनिवार को ही अतिक्रमणरोधी दस्ते ने जैन कॉलेज रोड पर आवास विकास से अतिक्रमण हटाया। झंडा चौक से हरि मंदिर रोड तक अतिक्रमण हटवाया गया। बीएस नेगी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ दुकानदारों ने निगम की भूमि पर किए गए कब्जे को खुद हटाने की बात कही थी। शनिवार को उसी क्रम में टीम पहुंची थी। जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था उसे जेसीबी से हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान हेमराज, विक्रम, रणदीप, जगपाल, शिवकुमार, फुरकान और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
इंटर्नशिप के लिए ऑफर लेटर दिए
नगरायुक्त ने बताया कि शहरी एवं आवास मंत्रालय भारत सरकार से संबद्ध ट्यूलिप पोर्टल द्वारा प्रतिभावान युवक युवतियों को नगर निकायों व स्मार्ट सिटी में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान कर रहा है। जिन्हें लेटर दिए गए हैं उनमें सक्षम जैन, संजयजैन, हसीब सिद्दकी व रेनू शामिल हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में चार युवाओं को इंटर्नशिप के लिए ऑफर लेटर दिए। युवाओं को अपने संपूर्ण बुद्धि कौशल का उपयोग कर अपने को साबित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें