फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने किया नगरायुक्त का घेराव

विज्ञापन
सड़क दूधली में नगर आयुक्त का घिराव करते करते क्षेत्रवासी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अमृत योजना के तहत सड़क दूधली में बने ओवरहेड टैंक का उद्घाटन करने के लिए मंगलवार को पहुंचे नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का स्थानीय लोगों ने घेराव कर हंगामा किया। लोगों की शिकायत थी कि जल निगम ने सड़कों को खोदने के बाद दुरुस्त नहीं कराया, साथ ही पाइपलाइन भी जगह-जगह से लीक है। उन्होंने लाइन डालने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और खामियों को दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मंगलवार की दोपहर ओवरहेड टैंक का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जैसे ही वह पहुंचे वहां पहले से जमा लोगों ने उनका घेराव कर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया। पार्षद प्रतिनिधि अब्दुल वाजिद और भाकियू तोमर के महासचिव आरिफ मलिक ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की योजना को शुरू हुए दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा है। लाइन जगह-जगह से लीक है। लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें अभी तक ठीक नहीं कराई गई हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगरायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सभी खामियां दूर कराने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों को समस्याओं के जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। विरोध करने वालों में संदीप, अब्दुल रागिब, शमशाद चौधरी, शाहवेज, शहजाद, बुरहान, इमरान, मेहर अली, सलमान, जमशेद, सोनू, जावेद, वसीम, समीर, आजम, अब्दुल रहमान, अमित कुमार, आकाश, रेनू, ललित, जाबिर, शाकिर, शराफत आदि शामिल रहे।
मानकमऊ में ओवरहेड टैंक का उद्घाटन
सहारनपुर। मानकमऊ में बने ओवरहेड टैंक का नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने उद्घाटन किया। नगरायुक्त ने बताया कि मानकमऊ ओवरहेड टैंक की क्षमता 2100 कि.ली. है और इससे 2999 घरों को कनेक्शन दिए गए हैं। यह महानगर का सबसे बड़ा ओवर हेड टैंक है। नगरायुक्त ने जलनिगम व जलकल विभाग के अधिकारियोें से कहा कि जिन घरों को कनेक्शन किए गए हैं। उन सब घरों तक निर्बाध रुप से पानी पहुंचाया जाए। इस दौरान नगरायुक्त ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील सिंघल, अवर अभियंता देशांतर, ललित शर्मा, पार्षद सलीम अहमद, हाजी मरगूब, भाजपा नेता संजय लाला, राधेश्याम रुहेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें