फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ईरान और खामनेई पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, थाने पहुंचे मुस्लिम

Fri, 06 Mar 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नानौता थाने पर कार्रवाई को लेकर एकत्रित मुस्लिम समुदाय के युवकों समझाते पूर्व चेयरमैन अफजाल खान
विज्ञापन
नानौता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने ईरान, खामनेई तथा मुस्लिम धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे आक्रोशित मुस्लिम समुदाय के युवकों ने थाने पर पहुंच कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार शाम छह बजे पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, मौलाना असद अली, सलमान मलिक, शोक रजा आब्दी, नसीम सिद्दीकी, शाहिद खान, शब्बू सिद्दीकी सहित काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवक थाने पहुंचे। मोहल्ला चाहमंजिली निवासी फैय्याज अली ने तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च को इंस्टाग्राम पर एक फर्जी अकाउंट बनाकर ग्राम मुश्कीपुर निवासी के नाम से एक वीडियो पोस्ट की गई।
आरोप है कि वीडियो में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बातें कही गईं हैं तथा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर भड़काऊ टिप्पणी की गई है। इससे क्षेत्र में दंगा फैलने की आशंका है। इस प्रकार की वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना की संभावना बन सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद भीड़ को पूर्व चेयरमैन अफजाल खान आदि ने समझा बुझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें