फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए भड़का गुस्सा

Fri, 17 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Ambala Road power station to protest power cuts people perform. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में बारिश की वजह से बिजली की खपत कम होने के बावजूद आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं में विद्युत निगम के प्रति रोष है।
विज्ञापन


अंबाला रोड स्थित उप केंद्र से जुड़ी कॉलोनियों में घंटों की कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने उप केंद्र पर जमकर हंगामा किया। सुधार न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। 

रमजान माह होने की वजह से विद्युत निगम के अफसरों ने शहर में निर्बाध आपूर्ति करने और देहात में आपूर्ति के घंटे बढ़ा दिए जाने का दावा किया था, मगर सभी दावे फेल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के कुछ एक इलाकों को छोड़कर बाकी में पुराने ढर्रे पर ही आपूर्ति हो रही है। दिन के साथ ही रात में लग रहे घंटों के कट ने लोगों की नींद उड़ाई हुई है। देहात क्षेत्र में हालत बद से बदतर है।

हकीमपुरा फीडर से जुड़ी बेहट रोड की कॉलोनियों में पिछले तीन साल से केवल दिन में बिजली मिलती है वह भी छह से आठ घंटे। रात में बिजली न मिलने की वजह से लोग चैन की नींद भी नहीं सो पाते  हैं।

वर्तमान में रमजान माह चल रहा है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी रहती है। मगर रात में बिजली न मिलने की वजह से रोजेदारों को सहरी के समय परेशानी हो रही है। बावजूद इसके विद्युत निगम के अफसर लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन


अंबाला रोड स्थित उप केंद्र से जुड़ी कॉलोनियों में आपूर्ति में सुधार न होने से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। 
लोगों ने आपूर्ति में सुधार न होने की स्थिति में सड़कों पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में महेंद्र कुमार, कमल जीत, बञमलेश, कमल, सौरभ, अनुज, विद्या, विमला, इंदु, राजेंद्र आदि शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें