फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं पर जताया रोष, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करती आम आदमी पार्टी के क? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कश्मीर में पंडितों सहित अन्य नागरिकों की लगातार हो रही हत्याओं से आक्रोशित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय कश्मीर के हालात वर्ष 1990 से भी बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कश्मीर में एक महीने में टारगेट बनाकर हत्या की कई घटनाएं हो चुुकी हैं। इसके चलते कश्मीर पंडित और अन्य नागरिक डर गए हैं। वे रोजगार एवं व्यापार छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे कश्मीरी नागरिकों के बीच व्याप्त भय दूर होगा। जिससे उनका पलायन रुक सकेगा। साथ ही वे सुरक्षित माहौल में अपना जीवन यापन कर सकेंगे।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष योगेश दहिया, सुशील टांक, चरणप्रीत सिंह, विपिन भाटोल, विजय कुमार, रवि, अलीशान, छोटा सैनी, वसीम राजा, सुनीता, उस्मान मलिक, मुर्तजा, योगेश रोड, पूनम, दीपा, अविनाश चौधरी, संजय रोड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें