फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी ने किया धरना शुरू

Fri, 12 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कर्कमचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, न्यूनतम वेतन और पांच महीने का रुका हुआ मानदेय दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने बृहस्पतिवार को बेमियादी धरना शुरू किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार काम बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भारी परेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को हकीकत नगर धरनास्थल पर चल रहे धरने में जिलाध्यक्ष कुर्रत, जिला महामंत्री रजनी राणा ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी रहेगा।

मुख्य मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाना, न्यूनतम वेतन,  पांच माह से रुका वेतन दिलाने, ढुलाई का पैसा दिलाने, अतिरिक्त काम का बोझ कम करने, आंगनबाड़ियों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


 सीटू के जिला मंत्री हरिहर पांडे ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों से काम तो राज्य कर्मचारियों के समान लिया जाता है, लेकिन मानदेय के नाम पर मात्र 3200 रुपये ही दिए जा रहे हैं।

सीटू के जिलाध्यक्ष तिलकराज भाटिया ने कहा कि उनका संगठन आंगनबाड़ियों के संघर्ष में पूरी तरह उनके साथ है। धरने पर शरीफ अहमद, बाबूराम कटारिया, राधा मिश्रा, चंद्रभान, मुकेश कुमार, दाऊद खां, अनिल गुप्ता आदि ने विचार रखे। संचालन समीना नाज ने किया।

सत्यवती, रानी, सरोज वर्मा, कौसर खान, विभा, दया, फरजाना, शशि, पूनम शर्मा, प्रमिला, बरखा, खुर्शीदा,  रश्मि, अंजना, कविता, रेखा, विमला, नीलम, दीपा, नीलम, उषा शर्मा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें